UPSC CAPF Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 7 अगस्त को किया जाएगा।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 253 सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) की भर्ती के लिए पात्र भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों के लिए 7 अगस्त 2022 को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा, 2022 आयोजित करेगा। सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), और सशस्त्र सीमा बल (SSB)। यदि आपने अपना UPSC CAPF परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो आप UPSC CAPF परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Direct link for UPSC CAPF Admit Card 2022
दो पाली में होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में किया जाएगा। पेपर-1 सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन 20 अप्रैल, 2022 से लेकर 10 मई, 2022 तक ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए थे। वहीं, आयोग ने 15 जुलाई, 2022 को परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया था।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से इस बार कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
भर्ती का विवरण
बीएसएफ के लिए पदों की संख्या- 66
सीआरपीएफ के लिए पदों की संख्या- 29
सीआईएसएफ के लिए पदों की संख्या- 62
आईटीबीपी के लिए पदों की संख्या- 14
एसएसबी के लिए पदों की संख्या- 82
इन बातों का रखें ख्याल
-उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
-प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
-ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं।
-कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
-प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।
ये काम बिल्कुल भी न करें
-उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
-उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
-उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
21 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines