'साहब का पिता कहलाना चाहता हूं'; दुकानदार बाप की इच्छा पूरी करने वाले UPPSC टॉपर के संघर्ष की कहानी

UPPSC PCS Topper 2023 Success Story: सिद्धार्थ गुप्ता के UPPSC PCS टॉपर बनने की कहानी युवाओं को प्रेरित करने के लिए काफी है। जानिए नौकरी में रहते हुए भी कैसे बने टॉपर?

UPPSC PCS Topper 2023 Siddharth Gupta

UPPSC PCS 2023 टॉप करने वाले सिद्धार्थ गुप्ता अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेते हुए।

विज्ञापन

UPPSC PCS Topper 2023 Siddharth Gupta Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) क्रैक करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। पिता ने एक बार एक बात कही थी, जिसने मुझे काफी प्रेरणा दी। उस बात को मैंने गांठ बांध लिया और मेहनत करने में जुट गया।

नायब तहसीलदार की नौकरी के साथ-साथ रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई की। पिता के साथ दुकान पर काम किया और पिता का सपना पूरा करके दिखाया। यह कहना है कि UPPSC PCS 2023 के रिजल्ट में टॉप करने वाले सिद्धार्थ गुप्ता का, पढ़ें उनके संघर्ष की कहानी…

विज्ञापन

 

पिता चाहते थे अफसर का पिता कहलाऊं

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 23 जनवरी की शाम को PCS 2023 का रिजल्ट जारी किया। 251 युवाओं ने एग्जाम क्रैक किया, लेकिन सहारनपुर जिले के देवबंद के रहने वाले सिद्धार्थ गुप्ता पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गुप्ता अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगे।

विज्ञापन

सिद्धार्थ ने PCS 2022 में 7वें टॉपर रहे थे और नायब तहसीलदार चुने गए, लेकिन पिता चाहते थे कि मैं साहब का पिता कहलाऊं, बस उनकी इस बात गांठ बांधकर आगे भी मेहनत जारी रखी। इसी मेहनत की बदौलत उन्होंने पहली रैंक के साथ PCS 2023 क्रैक किया।

 

विज्ञापन

पिता की किराने की दुकान, मां हाउसवाइफ

सिद्धार्थ के पिता राजेश गुप्ता की किराने की दुकान है। मां हाउसवाइफ हैं। 2 बहनें हैं। एक हाउसवाइफ है। दूसरी दिल्ली में कार्डियोलॉजिस्ट है। स्कूलिंग देवबंद के दून वैली स्कूल से हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से फिजिक्स में ऑनर्स ग्रेजुएशन की।

विज्ञापन

ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गया। फिलहाल सिद्धार्थ जनपद बिजनौर के लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में नायब तहसीलदार हैं, लेकिन नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करना मुश्किल नहीं है। एक बार तय कर लो कि एग्जाम क्लीयर करना ही है तो बस टॉपिक अच्छे से क्लीयर हो जाएं तो पेपर हल करना आसान होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ