UPPSC PCS Prelims 2024: इस दिन होगी यूपी पीसीएस की परीक्षा; यहां चेक करें टाइम टेबल
UPPSC PCS Prelims 2024: यूपी पीसीएस की प्रीलिम्स की परीक्षा की तारीख सामने आ गई है। इसके अलावा इसके टाइम टेबल की भी जानकारी दी गई है।
Edited By Ankita Pandey

UPPSC
Edited By Ankita Pandey

UPPSC
UPPSC PCS Prelims 2024: अगर आप यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए बहुत अहम है। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 प्रीलिम्स की परीक्षा की तारीख का खुलासा कर दिया है। यह परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आपको बता दें कि UPPSC PCS प्रीलिम परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। ये परीक्षा राज्य के 75 जिलों में होगी। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड ले जाने होंगे। ये हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और OTR नंबर का उपयोग करके एक्सेस किए जा सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन की सभी जरूरी डिटेल दी गई है। एडमिट कार्ड के अलावा, आपको सरकार द्वारा जारी आईडी प्रूफ की एक मूल और फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीर लानी होंगी।

UPPSC PCS
इसके लिए सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब होमपेज पर, UPPSC PCS एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद नई विंडो खुलने पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
अब डिटेल सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
आपके पास A4 आकार के पेपर पर UPPSC PCS एडमिट कार्ड प्रिंट होना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी और उसकी फोटोकॉपी दोनों साथ रखें। अपने एप्लिकेशन के साथ लगाई गई तस्वीरों के समान दो पासपोर्ट साइज तस्वीरें साथ रखें। UPPSC प्रीलिम परीक्षा में दो पेपर होते हैं। जिसमें पहला सामान्य अध्ययन पेपर 1 और UPPSC CSAT (पेपर 2) शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: