हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

JEECUP 2023: 26 जुलाई से शुरू होगी यूपी जेईई परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

विज्ञापन
JEECUP 2023

UPJEE 2023 Date: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा इस एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। यूपीजेईई 2023 का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त 2023 के बीच किया जाएगा।

UPJEE 2023 Admit Card: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जुलाई 2023 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर और अन्य जानकारी डालनी होगी।

UPJEE 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर UPJEE 2023 Admit Card की लिंक पर क्लिक करें।

– अब नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर व अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।

विज्ञापन

– अब आपका एडमिट कार्ड स्कीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

UPJEE 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

UPJEE 2023 Paper Pattern: ये है परीक्षा का पेपर पेटर्न

जेईईसीयूपी 2023 पॉलिटेक्निक परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परिषद उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार वेबसाइट पर परीक्षा समय और पाली की घोषणा करेगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola