UP Police Constable Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सिपाही (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी PET और PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ 258.03 अंक तय की गई है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड, कटऑफ और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आसानी से चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.
जानें किस कैटेगरी की कितनी गई कटऑफ
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ अंक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
- अनारक्षित (General/Unreserved): 258.03661
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 251.63020
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 247.93434
- अनुसूचित जाति (SC): 239.34407
- अनुसूचित जनजाति (ST): 220.10639
फाइनल आंसर-की भी हुई अपलोड
कटऑफ के साथ-साथ बोर्ड ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करके यह समझ सकते हैं कि उन्हें किस आधार पर अंक दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों के प्राप्तांक अपनी कैटेगरी की कटऑफ सीमा के बराबर या उससे अधिक हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षा (PET/PST) में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार मेरिट लिस्ट और कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.
76,184 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित
लिखित परीक्षा के आधार पर बोर्ड ने कुल 76,184 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, वे ही अगले चरण में शामिल हो सकेंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए 76,184 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक परीक्षा (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें.
UP Police Constable Scorecard कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘UP Police Constable Scorecard PDF’ या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
रोल नंबर वाइज मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रोल नंबर अनुसार लिस्ट भी जारी की है.
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘UP Police Constable Roll Number-wise List PDF’ लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर पूरी पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसमें आप सर्च (Ctrl + F) करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
इस लिस्ट को डाउनलोड करके संभाल कर रखें.
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
2 days agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
4 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
6 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
8 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
8 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines