UP Police Constable Result: अगर आपने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 का रिटेन टेस्ट दिया है और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस महीने के आखिर तक रिटेन टेस्ट के नतीजे सामने आ सकते हैं। बता दें कि सीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) को इस महीने के अंत तक रिजल्ट तैयार करने को कहा है।
कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आपको UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक करना होगा। बता दें कि रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में पेश किया जाएगा, जिसमें उन कैंडिडेट के रोल नंबर लिखें होंगे।
मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि रिजल्ट दिवाली के पहले ही आने वाला था, मगर अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उम्मीद है कि अब रिजल्ट दिवाली के बाद ही जारी किया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप इससे जुड़े अपडेट के लिए लगातार वेबसाइट पर चेक करते रहें।
अब सवाल उठता है कि रिजल्ट कैसे चेक किया जाए? इसके लिए आप ऑफिशियल बेवसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर आपको एक एक्टिव लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें। अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जहां आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UP constable result
फिजिकल की करें तैयारी
अगर आपने अपना रिटेन टेस्ट क्लीयर कर लिया तो आप फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई हो जाते हैं। फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट यानी (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की जानकारी आपको रिजल्ट के बाद ही दी जाएगी। जानकारी मिली है कि ये टेस्ट नवंबर या दिसंबर में लिए जा सकते हैं।
ऐसे में अगर आपको उम्मीद है कि आप रिटेन टेस्ट में पास हो जाएंगे तो आपको फिजिकल के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसमें आपको दौड़ की प्रैक्टिस करनी चाहिए, ताकि आप फिजिकल टेस्ट भी क्लीयर कर सकें। बता दें कि अगर आप फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट यानी (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)ल टेस्ट में पास नहीं होते हैं तो फाइनल मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें – हाइब्रिड मोड में परीक्षा, सीमित होंगे नीट यूजी के अटेम्प्ट? राधाकृष्णन पैनल ने सुझाए बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines