UP NEET UG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET) ने राज्य की NEET UG काउंसलिंग 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। UP NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश NEET UG 2022 मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के NEET रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जाति श्रेणी, NEET के अंक और NEET रैंक शामिल हैं।

विज्ञापन

वहीं 30 अक्टूबर तक UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के लिए सही डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए डाक्यूमेंट्स सुधार विंडो भी खोली है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया की सुरक्षा राशि जमा करने की भी अनुमति है। किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले डाक्यूमेंट्स सुधार प्रक्रिया और सुरक्षा जमा प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2022: राउंड 1 मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in पर जाएं
  • यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर जारी होगी।
  • पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर चेक करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2022 मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 1 से 4 नवंबर, 2022 के बीच कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं भर सकते हैं। डीएमईटी उत्तर प्रदेश 4 या 5 नवंबर को यूपी एनईईटी यूजी राउंड 1 आवंटन परिणाम घोषित करेगा। राज्य भर के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटों के तहत एमबीबीएस, बीडीएस कोर्सेज में प्रवेश प्रदान किया।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ