UP NEET UG 2023 Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Edited By Niharika Gupta

UP NEET UG 2023 Counselling
Edited By Niharika Gupta

UP NEET UG 2023 Counselling
UP NEET UG 2023 Counselling: महानिदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई की आधिकारिक साइट dgme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूपी नीट यूजी 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी और 28 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। सुरक्षा राशि 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक जमा की जाएगी। ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक किया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, मेरिट लिस्ट 29 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी और ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से 3 अगस्त, 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 3 अगस्त या 4 अगस्त, 2023 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 5 अगस्त से 8 अगस्त, 2023 तक अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट के माध्यम से ₹2000/- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटा सीटों के लिए ₹30000, निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए ₹2 लाख और निजी डेंटल कॉलेजों की सीटों के लिए ₹1 लाख की सुरक्षा राशि जमा करना अनिवार्य है।
जिन अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज ऑनलाइन सत्यापित हो चुके हैं और जिन्होंने पैसा जमा कर दिया है, वे चॉइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार डीजीएमई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: