UP BTech Counselling 2023: यूपी बीटेक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन होंगे शुरू, यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

UP BTech Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

UP BTech Counselling 2023
UP BTech Counselling 2023: उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार यूपी बीटेक काउंसलिंग 2023 शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।
यूपी बीटेक काउंसलिंग प्रक्रिया 7 राउंड में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का पहला दौर 24 जुलाई को शुरू होगा और 5 अगस्त को दोपहर 3 बजे समाप्त होगा। सीट अलॉटमेंट के पहले दौर का रिजल्ट 14 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
सीट की पुष्टि और ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज/फ्लोट) का भुगतान 16 अगस्त तक किया जा सकता है। वहीं दूसरे, तीसरे, चौथे एवं पांचवें राउंड की काउंसलिंग 17, 21, 27 एवं 29 अगस्त को शुरू होगी। जबकि 6वें एवं 7वें राउंड की काउंसलिंग 1 एवं 6 सितंबर को होगी।
राउंड दो के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन इच्छा (फ्रीज/फ्लोट), सीट पुष्टिकरण के भुगतान और ऑनलाइन निकासी के लिए 20 अगस्त तक का समय होगा। तीसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.