UP Board 10th Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किए, जिसमें 89.78 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की, जबकि 75.52 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा पास की।
यूपी बोर्ड 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। वहीं 10वीं टॉपर प्रियांशी की कहानी काफी चुनौतियों से भरी है। काफी मुश्किलों के बावजूद प्रियांशी ने कभी हार नहीं मानी और अपने परिवार का नाम रोशन किया। आइए जानते हैं प्रियांशी की कहानी…
5 साल में सिर से उठा पिता का साया
प्रियांशी जब 5 साल की थीं, तभी पिता दीप चंद्र सोनी का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद बड़े भाई ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाई। घर के साथ-साथ प्रियांशी को भी संभाला और इस लायक बनाया कि आज प्रियांशी ने पूरे यूपी में टॉप करके परिवार का नाम रोशन कर दिया।
प्रियांशी बातचीत में हुईं भावुक
प्रियांशी ने बातचीत में बताया कि काफी कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। पापा हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा करते थे। वह कहते थे कि तुम्हें जो बनना है, वही बनना। घर का कभी दबाव नहीं रहेगा। तुम घर की लक्ष्मी ही नहीं, सरस्वती भी हो।
आईएएस बनने का है सपना
सोनी का कहना है कि उसका बचपन से ही सपना था कि वह खूब पढ़ाई लिखाई करें और आईएएस बनें। जिसके लिए वह दिन-रात खूब मेहनत कर रही हैं।
भाई ने दिया हौसला
प्रियांशी सोनी इस मौके पर अपने उन दिनों को याद करते हुए भावुक हो गईं। पिता की मौत के बाद भाई ने कभी उनकी कमी नहीं महसूस होने दी। इसके बाद बड़े भाई शोभिद सोनी ने उसकी पढ़ाई का इंतजाम कराया। शोभिद ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। प्रियांशी कहती हैं कि हमें सोशल मीडिया का कोई शौक नहीं है। हमने किसी भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है। सिर्फ किताबों से अपनी पढ़ाई को पूरा करती थी। प्रियांशी का यह भी कहना है कि उसने अभी तक कोई कोचिंग-ट्यूशन तक नहीं लिया है, सिर्फ स्कूल के बाद घर पर सुबह-शाम पढ़ाई करती थी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines