अगर आप भी इस बार यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का एग्जाम देने वाले हैं, तो ये खबर आपके काम की है. हर साल की तरह इस साल भी करीब 50 लाख छात्र बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे. बच्चों को तैयारी का पूरा टाइम मिल सके, इसलिए UPMSP यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश टाइम टेबल काफी पहले जारी कर देता है.
पिछली बार बोर्ड ने 5 नवंबर को ही डेटशीट जारी कर दी थी. उसी हिसाब से देखा जाए तो इस बार भी अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते तक UP Board Time Table 2027 आ सकता है. आपको याद हो तो पिछले साल 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चली थीं. इस बार भी फरवरी में ही परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है.
प्रैक्टिकल कब होंगे?
थ्योरी से पहले प्रैक्टिकल निपटेंगे. 10वीं और 12वीं दोनों के प्रैक्टिकल जनवरी 2027 में हो सकते हैं. इसकी पूरी डेट टाइम टेबल के साथ ही आएगी.
एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
एडमिट कार्ड के लिए आपको कहीं भटकना नहीं है. बोर्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले ही आपके स्कूल में एडमिट कार्ड भेज देगा. आपको बस अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से मिलकर ले लेना है.
किस टाइम होगी परीक्षा?
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होती हैं:
पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
अभी क्या करना है?
वेट मत करो और ना ही अब टाइम वेस्ट करने का वक्त बचा है. बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर डाल दिए हैं. इन्हें डाउनलोड करो, रोज एक पेपर सॉल्व करो. इससे पता चल जाएगा कि कौन सा चैप्टर कमजोर है. जिन विषयों में तैयारी पूरी नहीं है, उन पर ज्यादा मेहनत कर लो. परीक्षा होने में अभी चार महीने से भी कम वक्त बचा है. तैयारी के लिए ये काफी अहम समय है.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines