Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) 6 जुलाई को यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 स्क्रूटनी परिणाम 2023 की घोषणा करेगी। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्क्रूटनी परिणाम तारीखों की घोषणा की। उम्मीदवार 10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी का परिणाम 06/07/2023 को घोषित कर दिया जाएगा pic.twitter.com/tpaGn1Vbov
— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) July 3, 2023
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी परिणाम 24557 उम्मीदवारों के लिए घोषित किए जाएंगे। जिसमें से 3903 छात्र हाईस्कूल और 20654 छात्र इंटरमीडिएट के हैं।
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 26 अप्रैल 2023 से 19 मई 2023 तक स्क्रूटनी प्रक्रिया आयोजित की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की। कुल मिलाकर, 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा उत्तीर्ण की, और 89.78% छात्रों ने हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण की। एचएस परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.34% था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64% था। इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.34% था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83% था।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।