upresults.nic.in
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
रिजल्ट सिर्फ एक आंकड़ा है, आपकी काबिलियत का अंतिम पैमाना नहीं। अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक न हों, तो निराश न हों। बोर्ड ‘कंपार्टमेंट’ और ‘स्क्रूटनी’ (रीचेकिंग) का विकल्प भी प्रदान करेगा।
एक साथ 53 लाख से ज्यादा छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, जिससे सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में आप इन तरीकों को अपनाएं:
Direct Links: आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा ‘डिजीलॉकर’ पर पहले से अकाउंट तैयार रखें।
SMS से रिजल्ट: UP10 RollNumber या UP12 RollNumber लिखकर 56263 पर भेजें।
Third Party Portals: विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट्स के रिजल्ट पेज पर भी नजर रखें।
यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज में परिणाम घोषित करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शाम 4 बजे बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें रिजल्ट का प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और जिलावार प्रदर्शन का ब्योरा दिया जाएगा।
इस बार की परीक्षा कई मायनों में खास रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बोर्ड की व्यापकता साफ दिखती है:
छात्राओं का दबदबा: कुल 25,23,112 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
छात्रों की संख्या: कुल 28,14,612 छात्र मैदान में रहे।
समावेशी शिक्षा: इस साल 54 ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर एक मिसाल कायम की है।
जेल से परीक्षा: सुधार की राह पर चलते हुए जेलों में बंद 360 कैदियों ने भी इस साल बोर्ड परीक्षा दी है।
समय: आज शाम 4:00 बजे आधिकारिक घोषणा।
कुल छात्र: 53,37,778 परीक्षार्थी।
परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 8033 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा।
कहां देखें: upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर।
यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले डिजीलॉकर का क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। आप अगर वेबसाइट पर अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो डिजीलॉकर पर देख सकते हैं। क्यूआर कोड पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
UP Board Class 10th 12th Result 2026 OUT Today Live Updates: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम आज शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से घोषित किए जाएंगे। इस साल हाईस्कूल में लगभग 27.32 लाख और इंटरमीडिएट में 27.05 लाख छात्र शामिल हुए थे।
Direct Link: यहां से चेक करें UPMSP Result
रिजल्ट घोषित होते ही छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं:
---विज्ञापन---
UP Board Result 2026 कैसे चेक करें (Step-by-Step)
---विज्ञापन---
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UP Board High School (Class X) Result 2026' या 'UP Board Inter (Class XII) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।
DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
वेबसाइट पर लोड अधिक होने की स्थिति में आप डिजीलॉकर का उपयोग कर सकते हैं:
---विज्ञापन---
- results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- यूपी बोर्ड (UPMSP) का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
- यहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगी।
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें:
---विज्ञापन---
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
- कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
- रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail/Compartment)
वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट के समय लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में:
---विज्ञापन---
थोड़ी देर बाद (10-15 मिनट) प्रयास करें।
SMS के जरिए रिजल्ट चेक करें (UP10RollNumber लिखकर 56263 पर भेजें)।
डिजीलॉकर (DigiLocker) या उमंग (UMANG) ऐप का उपयोग करें।
कंपार्टमेंट और रीचेकिंग जानकारी
कंपार्टमेंट: यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का दूसरा मौका मिलेगा। इसके फॉर्म मई में आने की उम्मीद है।
स्क्रूटनी (रीचेकिंग): जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।
टॉपर लिस्ट (Topper List): शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही बोर्ड दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट और जिलावार टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा। अपडेट के लिए इस पेज के साथ बने रहें!