UP Board Result 2025: इस समय आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां से देखें परिणाम!

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। इसको लिए UPMSP ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

up board result 2025
विज्ञापन

UP Board Result 2025: उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल शुक्रवार को जारी किया जाएगा। यूपीएसएसपी द्वारा जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट साढ़े 12 बजे के बाद जारी होगा।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया जाना है। यह पहली बार होने जा रहा है कि परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर दोपहर 12:30 बजे से देख सकेंगे। इसके साथ ही आप अन्य वेबसाइट्स upresults.nic.in और upmspresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकेंगे।

इतने अभ्यार्थियों की किस्मत होगा फैसला

साल 2025 में करीब 54 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेकिंग 2 अप्रैल को खत्म हो गई थी। इसके बाद यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा था।

ऐसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक साइट्स पर जाना होगा। इसके बाद साइट पर आपको 10वीं और 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा और इसके बाद वहां पर अपना रोल नंबर सब्मिट करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे सुधार सकते हैं रिजल्ट

अगर कोई स्टूडेंट एक या दो सब्जेक्ट्स में 33 प्रतिशत से कम अंक लाता है वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपनी रिजल्ट सुधार सकता है। यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ