UP Board Result 2024 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा, इस सवाल पर सभी छात्र-छात्राओं की नजर टिकी हुई है। ऐसे में, ताजा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट इसी महीने जारी करने की तैयारी चल रही है। लगभग 55 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी होगा। 30 मार्च को सभी आंसर शीट की चेकिंग पूरी हो चुकी है। हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
टॉपर्स को इनाम में क्या मिल सकता है? (UP Board Toppers Prize)
इस बार यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम के तौर पर कैश दिया जा सकता है। आपको बता दें कि 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को नकद पुरस्कार दिया गया था। लखनऊ के मेधावी छात्रों का 29 लाख का बजट रखा गया था और राज्य स्तरीय मेरिट में लखनऊ के 25 मेधावी छात्रों को एक एक लाख रुपये दिए गिए थे। यूपी बोर्ड की जिला स्तरीय मेरिट में रैंक पाने वाले 20 बच्चों को 21-21 हजार रुपये और वहीं, 2022 में हाईस्कूल या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके साथ-साथ उन्हें लैपटॉप भी दिया गया था।
कहां-कहां चेक कर सकते हैं नतीजे? (Where To Check 10th Board Result)
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट की (कक्षा 12) की आंसर शीट्स का इवैल्यूएशन 12 दिनों के रिकॉर्ड टाइम में पूरा कर लिया है। छात्र-छात्रा अपना रिजल्ट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
कैसे चेक करें रिजल्ट? (How To Check UP Board Result 2024)
- रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें आपको 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
- मांगी गई जानकारी जैसे अपना रोल और सिक्योरिटी कोड डालें।
- इस तरह आपका परिणाम या यह कहें कि प्रोविजनल मार्कशीट डिवाइस की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- फ्यूचर के लिए मार्कशीट को डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
13 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
16 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines