UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
यूपी बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड 27 अप्रैल तक नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UP Board 10th 12th Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2023’ या ‘यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023’ लिंक ओपन करना होगा।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी।
- यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की ई-मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें।
- छात्र यहां से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकेंगे।
(Xanax)
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
16 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines