UP Board Result 2023: इस दिन घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

UP Board 10th, 12th result 2023
Edited By Niharika Gupta

UP Board 10th, 12th result 2023
UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।
यूपी बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी बोर्ड 27 अप्रैल तक नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: