Niharika Gupta
Read More
UP board 10th 12th result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। इस साल 58.8 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट – upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
मूल्यांकन प्रक्रिया 17 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, 1.40 लाख से अधिक परीक्षकों ने इंटर और हाई स्कूल के छात्रों की 3.19 आंसर-शीट का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 56 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाल है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक उत्तर प्रदेश कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित कर सकता है। साथ ही रिजल्ट की तारीख भी सामने आ गई है। माना जा रहा है कि 27 अप्रैल यानी गुरुवार के दिन रिजल्ट घोषित होगा। रिजल्ट अपने स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाफल 2023 को लेकर UPMSP सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने अपडेट जारी करते हुए कहा कि परिणाम को लेकर अनाधिकृत स्रोतों से प्रचारित सूचनाएं सिर्फ अफवाह हैं।
यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर के सिर्फ उन्हीं परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जो कि परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम (33 फीसदी) अंक अर्जित करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।