UP Board Result 2023: इस सप्ताह में जारी हो सकते है यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं के नतीजे, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board Result 2023
UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड की तरफ से इस बाबत आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन जानकारों का मानना है कि 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार 33% अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी को शुरू हुई थी और 3 मार्च और 4 मार्च को खत्म हुई थी। इस साल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में लगभग 58 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इस बार कॉपियों का मूल्यांकन मार्च में ही पूरा हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल में नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। इस साल बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे।
और पढ़िए – UP Board Result 2023: जानें कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: