UP Board Practical Exams 2025: इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम्स 2025 की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने (UPMSP) 2025 इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी के लिए UPMSP सचिव भगवती सिंह ने एक जारी विज्ञप्ति जारी की। जिसमें लिखा गया कि प्रैक्टिकल एग्जाम अलग-अलग जिलों में दो चरणों में कराए जाएंगे।
कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?
जानकारी के मुताबिक, एग्जाम दो चरणों में कराए जाएंगे। जिसमें पहले चरण के एग्जाम 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक होंगे, जो आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के जिलों में कराए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण के एग्जाम 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक कराए जाएंगे। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों के जिले शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: BPSC 70th CCE Re-Exam: बापू सेंटर पर इस दिन होगा CCE प्रीलिम री-एग्जाम, 12000 कैंडिडेट देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों से जुड़ी पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है। जो भी छात्र परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वह वेबसाइट अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल के प्रैक्टिकल एग्जाम पिछले साल की तरह ही स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क समेत आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराए जाएंगे। हाई स्कूल के प्रैक्टिकल एग्जाम में जो भी छात्र शामिल होना चाहते हैं वह स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा, योग, स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन के नंबर सहित इंटरनल असेसमेंट के नतीजे 10 जनवरी 2025 से UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
अन्य बोर्ड एग्जाम की डेटशीट
क्लास 12 के छात्रों के प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक होंगे। इस बीच, क्साल 9 और 11 के लिए एनुअल एग्जाम और क्लास 10 और 12 के लिए प्री-बोर्ड रिटन एग्जाम 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक होंगे। यूपी बोर्ड एग्जाम 2025, 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगे।
इसके अलावा इन एग्जाम में नकल रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिसके लिए सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे रिकॉर्डिंग की जाएगी, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।
ये भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के स्पेशल नीड्स स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज, CBSE देगा बोर्ड एग्जाम के दौरान खास सुविधाएं
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
12 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
15 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines