यूपी बोर्ड वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. इंतजार खत्म, UPMSP ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. इस बार बोर्ड ने पूरा खेल जल्दी निपटा दिया है. यानी चुनाव से पहले ही एग्जाम खत्म.
कब से कब तक चलेंगे एग्जाम?
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया है कि हाईस्कूल और इंटर दोनों की परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी को खत्म. मतलब सिर्फ 20 दिन में पूरा मामला खत्म, जिसमें 15 दिन ही पेपर होंगे.
टाइमिंग क्या रहेगी?
पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक
पहले दिन यानी 5 फरवरी को दोनों क्लास की हिंदी की परीक्षा है.
इस बार 1.32 लाख छात्र कम देंगे परीक्षा
इस बार एक अजीब बात हुई है. कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल से 1,32,719 कम है. इस बार 10वीं के लिए 27,75,741 छात्रों ने फॉर्म भरा है, जो पिछले साल से 13,769 ज्यादा है. इंटर में इस बार सिर्फ 24,28,972 छात्र हैं, मतलब पिछले साल से 1,46,488 छात्र कम.
परीक्षा केंद्र भी कम होंगे
छात्र कम तो सेंटर भी कम. अंदाजा है कि इस बार करीब 265 परीक्षा केंद्र कम बनाए जाएंगे. पिछले साल 8,033 सेंटर थे, इस बार 7,700 के आसपास रह सकते हैं.
छात्रों के लिए राहत वाली बात
बोर्ड ने इस बार बच्चों का थोड़ा ख्याल रखा है. 10वीं वालों को गणित और विज्ञान के पेपर के बीच 1-2 दिन का गैप मिलेगा. 12वीं साइंस वालों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो और मैथ के बीच 2 से 3 दिन का गैप मिलेगा, ताकि अच्छे से रिवीजन हो जाए.
चुनाव से पहले क्यों?
दरअसल, यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं. मार्च में चुनाव होने की उम्मीद है, इसलिए बोर्ड ने फरवरी में ही सारे पेपर खत्म करने का प्लान बनाया है, ताकि बाद में टीचर्स और स्कूल चुनाव ड्यूटी में लग सकें.
डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
सीधे वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
होमपेज पर UP Board Exam 2027 Date Sheet का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें
PDF खुल जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें
प्रिंट निकाल कर दीवार पर चिपका दो और तैयारी में जुट जाओ
तो भाई, अब टाइम वेस्ट मत करो. डेटशीट आ गई है, अब रिवीजन तेज कर दो.
FAQ :
UP Board Exam 2027 कब से शुरू होंगे?
A: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी.
UP Board की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
A: छात्र upmsp.edu.in पर जाकर UP Board Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
UGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
15 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 day agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
9 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
10 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines