---विज्ञापन---

शिक्षा

UP Board Exam Date Sheet 2023: बोर्ड ने जारी किए 12वीं परीक्षा के मॉडल पेपर, सब्जेक्ट-वाइज ऐसे करें चेक

UP Board 12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2023 बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए हैं। उम्मीदवार जो साल 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे, वे upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और इन सब्जेक्ट-वाइज प्रश्नपत्रों […]

UP Board 12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2023 बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए हैं। उम्मीदवार जो साल 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे, वे upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और इन सब्जेक्ट-वाइज प्रश्नपत्रों चेक कर सकते हैं।

बता दें यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 के मॉडल पेपर पहले जारी किए थे। अधिकृत रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी एमएसपी ने सत्र 2022-23 के लिए बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल तैयार कर ली है। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही कोई अपडेट जारी किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

58 लाख अधिक छात्र देंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। कक्षा 10 और 12 की साल 2023 परीक्षा के लिए कुल 58,67,329 छात्रों ने रजिस्टर्ड किया है, जो साल 2022 की तुलना में 6.74 लाख अधिक छात्र हैं। इनमें कक्षा 10 के 31,16,458 और कक्षा 12 के 27,50,871 छात्र शामिल हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

---विज्ञापन---

UP Board Exam 2023: मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • मॉडल पेपर टैब पर क्लिक करें।
  • कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के लिए डाउनलोड लिंक खोलें।
  • पेपर चेक करें और उसे हल करने का अभ्यास करें।

UP Board Exam 2023: फरवरी-मार्च से हो सकते हैं एग्जाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही 2022-23 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की जाएगी। तारीख को लेकर बोर्ड अधिकारियों ने अभी जानकारी देने से मना कर दिया है। उम्मीद है कि परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएंगी। बता दें सेशन 2021-22 की परीक्षाएं भी के अंत में शुरू हुई थीं।

यूपी बोर्ड परीक्षा डेट शीट, मॉडल प्रश्न पत्र, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की डिटेल जानकारी के लिए, छात्रों को नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक करते रहे ।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2022 12:47 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola