UP Board Exam 2025 में नकल विरोधी कानून, पकड़े गए तो कितनी सजा, जुर्माने का प्रावधान?

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया जाएगा। बोर्ड में नकल विरोधी कानून लाया गया है, जिसके तहत कड़ी सजा का प्रावधान है।

UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश में बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। जिनका आयोजन 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। इसी बीच बोर्ड परीक्षा में नकल विरोधी कानून लाया गया है, जिसके तहत नकल करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी। इसमें आजीवन कारावास से लेकर 1 करोड़ रुपए जुर्माने लगाया जा सकता है। नकल पर नकेल कसने के लिए इस बार एग्जाम सेंटर्स पर पिछली बार से ज्यादा सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

नकल करने वालों को कितनी सजा?

न्यूज 18 की रिपोर्ट् के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा परिषद संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मेरठ मंडल ओंकार शुक्ला ने बताया कि नकल कराने वाले माफिया पर सख्ती बरती जाएगी। इस बार कोई नकल करते पकड़ा जाता है, तो नए आदेश के अनुसार उसको भारी जुर्माना भरना होगा। जिसमें 25 लाख, 50 लाख और 1 करोड़ रुपए कर का जुर्मना हो सकता है। उन्होंने बताया कि नए आदेश में नकल करने वालों के लिए 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन

टीम का किया गया गठन

परीक्षाओं में सख्ती दिखाते हुए शासन के दिशा निर्देशों पर सच दल की टीम का गठन किया गया है। यह टीम परीक्षा केंद्रों का अचानक दौरा करेगी। इस दौरान कुछ नकल से जुड़ा कुछ सुराग मिलता है, तो इसपर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सब के बीच बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन

हेल्प डेस्क की शुरुआत

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए UPMSP ने एक हेल्प डेस्क भी शुरू की है। जो रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें छात्रों के विषय-संबंधी जो भी सवाल होंगे उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के तनाव के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। छात्र समस्याओं के समाधान के लिए 18001805310 और 18001805312 पर फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ