UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब कमर कस लें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से UP Board Exam 2024 की सब्जेक्ट वाइज डेट शीट जारी हो गई है। फाइनल परीक्षा शुरू होने में अब दो महीने का समय बचा है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए छात्र मॉडल पेपर की मदद ले सकते हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के हर विषय का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं 9 मार्च 2024 तक चलेंगी। हर दिन परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। UP Board Datesheet 2024 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्रों की सुविधा के लिए मॉडल पेपर अपलोड कर दिया गया है। मॉडल पेपर डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
UP Board Model Paper ऐसे डाउनलोड करें
- यूपी बोर्ड एग्जाम का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर “मॉडल पेपर” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Model Paper All Subject Class Wise 2023-24 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर अपने क्लास के आगे दिए लिंक पर जाएं।
- अब Subject Wise Model Paper डाउनलोड कर सकते हैं।
- छात्र चाहें तो मॉडल पेपर प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2024 datesheet released: सीबीएसई 10वीं, 12वीं के लाखों छात्रों के लिए परीक्षाओं से जुड़ी अहम खबर
UP Board Exam में कैसा होगा पेपर?
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी मॉडल पेपर में छात्र एग्जाम पैटर्न, सवालों की संख्या और हर टॉपिक के अनुसार कितने मार्क्स होंगे इसकी डिटेल्स देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा 3 घंटे की होगी लेकिन शुरुआत के 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए होंगे। बता दें कि पेपर को दो सेक्शन में बांटा गया है, सेक्शन A और सेक्शन B। सेक्शन ए में सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे। इसका जवाब छात्रों को ओएमआर शीट पर देना होगा।
सेक्शन ए में कुल 20 सवाल होंगे और हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। सेक्शन बी में वर्णनात्मक सवाल होंगे। यह सेक्शन कुल 50 अंकों के लिए होगा। ऐसे में पूरा पेपर यानी लिखित परीक्षा 70 अंकों के लिए होगी। बता दें कि 30 अंक प्रैक्टिकल के लिए निर्धारित है। यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines