UP Board 2023 Exam Schedule: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आयी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा।
वहीं, बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित होने वाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने की लास्ट डेट 20 जनवरी 2023 तय की गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर उम्मीदवार नोटिफकेशन को चेक कर सकते हैं।
इस बार कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58 लाख 78 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें हाईस्कूल यानी 10वीं के कुल छात्रों की संख्या 31,28,318 है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कुल संख्या 27,50,130 है।
UP Board Exam 2023: टाइम टेबल
- पूरा कोर्स खत्म करवाने की आखिरी तारीख- 20 जनवरी 2023
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए Pre Board – 1 फरवरी से 15 फरवरी 2022
- यूपी बोर्ड Practical परीक्षाओं का आयोजन – 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक
- UP Board Exam का आयोजन- मार्च 2023
- Mid Term Exam के अंकों को वेबसाइट पर जारी होने की तारीख- नवंबर 2022 के अंतिम सप्ताह तक
UP Board Result 2023: कब आएगा रिजल्ट
मार्च 2023 में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जून 2023 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस वर्ष जून महीने के तीसरे सप्ताह में 10वीं-12वीं बोर्ड परीश्रा के रिजल्ट जारी किए गए थे।
बता दें कि पिछले साल UP Board कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,789 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2022 निर्धारित की गई थी।
टाइम टेबल का लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- UP Board Exam 2023 Schedule
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
20 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
9 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines