UP Board Exam Date Sheet 2023: कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा की डेट शीट जानें कब तक होगी जारी, यहां देखें अपडेट
Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2023
Edited By Niharika Gupta

NEET UG 2023
UP Board Exams Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट की घोषणा जल्द करेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10 और 12 के लिए डेट शीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी। छात्र डेट शीट के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
UP Board Exam Date Sheet 2023 शेड्यूल देखने के लिए यहां देखें अपडेट
इस बार कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58 लाख 78 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें हाईस्कूल यानी 10वीं के कुल छात्रों की संख्या 31,28,318 है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कुल संख्या 27,50,130 है।
यूपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा।वहीं, बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित होने वाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने की लास्ट डेट 20 जनवरी 2023 तय की गई है। वहीं रिपोर्टस के मुताबिक विषयवार डेटशीट साल के अंत तक जारी कर दी जा सकती हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि मॉडल पेपर केवल यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के लिए हैं। विषय का नाम और विषय के कोड का उल्लेख किया गया है और इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड विकल्प दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: