UP Board Class 10, 12 Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं और इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अभी भी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट का इंंतजार कर रहे हैं। बोर्ड अब कुछ ही समय में सब्जेक्ट वाइस डेटशीट जारी कर सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 एग्जाम डेटशीट इसी सप्ताह रिलीज़ की जा सकती है। परीक्षा का टाइम टेबल जारी होते ही छात्र उम्मीवार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं ।
यूपी बोर्ड प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स (UP Board Class 10, 12 exam dates for pre-board exam)
UPMSP कक्षा 10, 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं (UP Board 10, 12 pre-board exams 2023) 16 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। UP बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (up board 12th practical exam 2023 date) दो चरणों में आयोजित की जाएंगी – 21 जनवरी से 28 जनवरी और 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 जारी नहीं की है।
इस साल उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2023 कब जारी होगा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 डेट शीट 2023 जारी नहीं की है। बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा तिथियों की घोषणा के लिए किसी तारीख की पुष्टि भी नहीं की है। हालांकि, यह जल्द ही परीक्षा शेड्यूल जारी करने की संभावना है।
UP Board Class 10, 12 Date Sheet 2023: इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएमएसपी समय सारिणी 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर जारी होगी।
- इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए पीडीएफ को सेव कर लें।
पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रत्येक थ्योरी पेपर में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत अंक हैं।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
14 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
17 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines