Niharika Gupta
Read More
UP Board Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। स्कूल अधिकारी यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल, लगभग 58 लाख उम्मीदवारों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्रों और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्रों ने यूपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है।
राबता दें कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में 16 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च को समाप्त होंगी जबकि यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी।
UP Board Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।