UP Board academic calendar 23-24: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए अपना अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने साल 2023-24 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी जानकारी दी है, इसके जरिए वह अभी से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढ़ाई कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला द्वारा जारी कैलेंडर में कहा गया है कि ओडीओपी के तहत उत्पाद को जानने और उपयोग करने से छात्र आत्मनिर्भर और रोजगार बनना सीखेंगे।
फरवरी में होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम जानकारी है कि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होंगी। शिक्षकों को इसी तय समय के मुताबिक कोर्स पूरा कराना होगा। वहीं छात्रों को भी इस दौरान सिलेबस खत्म करते हुए अपनी तैयारियों को पूरा करना होगा। हालांकि यूपी बोर्ड की ओर से अभी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, इतना बताया गया है कि वर्ष 2024 में बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी महीने से होंगी। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि आम चुनावों से पहले बोर्ड एग्जाम करा दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल डेट
इससे पहले यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से लेकर 5 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। वार्षिक कैलेंडर को जारी करने के साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि कोर्स जनवरी तक हर हाल में पूरा करा लिया जाए, जिससे छात्रों को तय समय पर परीक्षा होने पर कोई दिक्कत नहीं हो। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष अगस्त में फॉर्म जमा करने का काम किया जाएगा।
9वीं और 11वीं के एग्जाम डेट
यूपी बोर्ड 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम फरवरी 2024 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 21 जनवरी से 5 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। .
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
14 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
17 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines