UP Board 2024 12th Class Result Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ-साथ टॉपर्स के नाम भी अनाउंस हो गए हैं। हाई स्कूल में 89.55 फीसदी और इंटर में 82.60 फीसदी बच्चे पास हुए। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 55 लाख 25342 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024 की लाइव अपडेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
वेबसाइट पर जाकर कैसे देखें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024? (How to check up board 12th result step by step?)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाकर आप 12वीं कक्षा के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक कर दें।
- नए पेज पर रोल नंबर डालकर सबमिट कर दें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से इसे चेक करने के साथ-साथ मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कितने बच्चों ने दी परीक्षा?
आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षाओं को मिलाकर टोटल 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं में भाग लिया था। बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। इन सभी स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। आज दोपहर 2 बजे नतीजों की घोषणा कर दी गई है।
यूपी बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम क्या है? (UP Board Result 2024: Grading System)
यूपी बोर्ड में स्टूडेंट्स को मिले अंकों के आधार पर ग्रेडिंग सिस्टम बनाया गया है। इसके अंतर्गत अगर किसी छात्र के 80 से 100 के बीच नंबर हैं, तो वह ए केटेगरी में आएगा। इसके अलावा बाकी केटेगरी के बारे में जानें।
- 80-100: A
- 60-79: B
- 45-59: C
- 33-44: D
- 33 से कम: E
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
12 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
15 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines