UP Board 2023 Date Sheet: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम टेबल जारी, यहां समझें पूरा परीक्षा पैटर्न

UP Board Result

UP Board Result 2023

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की डेटशीट जारी कर दी गई है लेकिन यह अभी तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध नहीं है। छात्र इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP Board 2023 Exam Date 

यूपी बोर्डकक्षा 10, 12 डेट शीट से पता चलता है कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की अंतिम परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में- सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी।

विज्ञापन

इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन

UP Board 2023 Exam Date

UP Board exam 2023: ऐसे करें डाउनलोड कर पाएंगे डेट शीट

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अपडेट और डाउनलोड सेक्शन में जाएं।
  • 10वीं या 12वीं की डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

यूपी बोर्ड 12वीं का एग्जाम पैटर्न (UP Board Class 12th Exam Pattern)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं एग्जाम पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड पेपर को दो भागों में बांटा गया है- सेक्शन A में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, सेक्शन B में ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए छात्रों को विस्तृत उत्तर लिखने होंगे। सेक्शन A में एक-एक अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे। सेक्शन B में 50 लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

500 अंकों की होगी यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा (UP Board Class 12th Exam)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय मुख्यों की परीक्षा होगी (UP Board Syllabus). पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। इस हिसाब से कुल अंक 500 बनते हैं। upmsp.edu.in पर उपलब्ध मॉडल पेपर (UP Board Model Paper) व पिछले कुछ सालों के पेपर देखकर यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ