---विज्ञापन---

शिक्षा

UP Board 12th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम बस कुछ मिनटों में होगा जारी, यहां Direct Link से कर पाएंगे चेक

UP Board 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट या कक्षा 12 वीं का परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। यूपी बोर्ड हाई स्कूल या कक्षा 10वीं के नतीजे भी आज जारी होंगे। लाखों छात्रों का […]

UP Board 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट या कक्षा 12 वीं का परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होंगे। यूपी बोर्ड हाई स्कूल या कक्षा 10वीं के नतीजे भी आज जारी होंगे।

लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म

यूपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी। इस साल, 58,85,745 आवेदकों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा के कुल 2,22,618 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – UP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द होंगे घोषित, इन छात्रों को मिलेंगे बोनस मार्क्स

1.30 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

12वीं कक्षा का रिजल्ट 2023 दोपहर 1.30 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा। परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे में शुरू होगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम इस दिन तक होगा घोषित, इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक

UP Board 12th Result 2023: इन स्टेप्स से चेक कर पाएंगे चेक

  • आधिकारिक साइटों- upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कक्षा के परिणाम 2023 के लिए परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मार्कशीट सबमिट करें और देखें।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 25, 2023 01:16 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola