UP Board 12th Result 2023 Declared : यूपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, यहां जानें कम्पार्टमेंट परीक्षा का प्रोसेस

UP Board 12th Result 2023 Declared

UP Board 12th Result 2023 Declared

UP Board 10th 12th Result 2023: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट 12वीं और इंटरमीडिएट 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

टॉपर को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं में अधिकतम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की सूची में पहले 10 स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप दिया गया था. पिछले साल योगी सरकार ने घोषणा की थी, टॉपरों के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक निर्धारित थी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

विज्ञापन

UP Board Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

और पढ़िए – UP Board Exam Dates 2023 Out: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड और इंटर-प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

कम्पार्टमेंट परीक्षा

पासिंग मार्क्स की बात करें, तो छात्रों को पास होने के लिए विषयानुसार 33% मार्क्स चाहिए होंगे। साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत से अधिक मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आ जाते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। छात्रों से अनुरोध है कि, आधिकारिक साइट व हमारे इस लाइव ब्लॉग पर पैनी नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ