UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 6 जुलाई, 2023 को कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के स्क्रूटनी रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है, वे इसे upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्क्रूटनी परिणाम तारीखों की घोषणा की। उम्मीदवार 10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी परिणाम 24557 उम्मीदवारों के लिए घोषित किए जाएंगे। जिसमें से 3903 छात्र हाईस्कूल और 20654 छात्र इंटरमीडिएट के हैं।
UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023: इस तरह से कर सकेंगे चेक
- स्क्रूटनी का रिजल्ट देखने के लिए यूपी बोर्ड के अधिकारी वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद इंटरमीडिएट स्क्रूटनी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना स्क्रूटनी का रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 26 अप्रैल 2023 से 19 मई 2023 तक स्क्रूटनी प्रक्रिया आयोजित की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की। कुल मिलाकर, 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा उत्तीर्ण की, और 89.78% छात्रों ने हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण की। एचएस परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.34% था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64% था। इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.34% था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83% था।
संबंधित खबरें
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
19 hrs agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
2 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
2 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
2 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
3 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
6 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
6 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
6 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
11 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines