UP Board 10वीं-12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी, जानें सूची में किस-किस का नाम?

यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार यूपी बोर्ड 2025 में 10वीं में कुल 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। साथ ही 12वीं में 81.15% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।

UP Board 10th-12th Result 2025

UP Board 10th-12th Result 2025

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। नतीजों की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मुख्यालय में दोपहर 12:30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। रिजल्ट UP Board जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी हो चुकी है। जो भी स्टूडेंट्स राज्य में टॉप किए हैं, उनको राज्य सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा।

UP Board 2025 12th topper list

UP Board 2025 12th topper list

विज्ञापन

2025 के टॉपर

12वीं की टॉपर लिस्ट

बता दें कि यूपी बोर्ड12वीं में पास टोटल 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
रैंक 1 – महक जयसवाल प्रयागराज 97.20% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
रैंक 2 – साक्षी अमरोहा 96.80%
रैंक 2 – आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
रैंक 2 – अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%
रैंक 2 – शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
रैंक 3 – मोहिनी इटावा 96.40%

विज्ञापन

10वीं की टॉपर लिस्ट

UP Board 2025 10th topper list

UP Board 2025 10th topper list

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं में कुल पास 90.11% स्टूडेंट्स अच्छे अंकों के साथ पास हुए हैं।
रैंक 1 – यश प्रताप सिंह 97.83% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
रैंक 2 – अंशी 97.67%
रैंक 2 – अभिषेक कुमार यादव 97.67 %
रैंक 3 – ऋतु गर्ग 97.50%
रैंक 3 – अर्पित वर्मा 97.50 %
रैंक 3 – सिमरन गुप्ता 97.50%

UP Board Result Digilocker पर कैसे देखें?

विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
1. डिजिलॉकर वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
2. बोर्ड रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
3. यूपी बोर्ड सेलेक्ट करें।
4. परीक्षा का साल- 2025, क्लास- 10th या 12th के सेक्शन में जाएं।
5. यूपी बोर्ड रोल नंबर (क्लास 10 या 12), जन्म तिथि समेत मांगी गई जानकारी भरें।
6.नियम और शर्तें वाला बॉक्स टिक करें।
7. आपका रिजल्ट सामने दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ