UK Board Result 2024 Latest Update: उत्तराखंड बोर्ड (UKBSE) से 10वीं-12वीं परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। नतीजों को यूके बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकेगा। जानें कैसे चेक करें परिणाम?
आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं 2024 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसके साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट? (How to check UK Board 10th 12th Result 2024?)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
- बाद में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- पर्सनल डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- फ्यूचर के लिए रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
2 सब्जेक्ट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स दे पाएंगे कंपार्टमेंट एग्जाम
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 के एग्जाम में एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्र-छात्रा कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ दो से ज्यादा सब्जेक्ट में फेल होने वाले बच्चों को फेल ही माना जाएगा।
किस तारीख से हुए थे एग्जाम?
उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक पेन-पेपर मोड में आयोजित किए गए थे। यूके बोर्ड द्वारा दिए गए डेटा के मुताबिक 1228 से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर सुबह के 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए गए थे जिसके लिए टोटल 2,10,354 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इन आंकड़ों में 10वीं बोर्ड परीक्षा के 1,15,606 छात्र और 12वीं बोर्ड परीक्षा के 94,748 छात्र शामिल हैं।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines