दिल्ली के उज्ज्वल केसरी ने JEE एडवांस्ड 2025 में हासिल की AIR 5, अब IISc बेंगलुरु है टारगेट

JEE एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में दिल्ली के उज्ज्वल केसरी ने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है। वह इस परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई किया करते थे। अब उनका लक्ष्य IISc बेंगलुरु में एडमिशन लेना है।

jee advanced 2025 topper ujjwal kesari

JEE एडवांस्ड 2025 के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली के रहने वाले उज्ज्वल केसरी ने इस परीक्षा में कुल 360 में से 324 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है। फिजिक्स और मैथ में उनकी गहरी रुचि ने ही उन्हें इंजीनियरिंग की फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। वह अपनी जेईई की तैयारी के लिए रोजाना लगभग 10 से 12 घंटे पढ़ते थे।

JEE मेंस में हासिल किए 99.99 पर्सेंटाइल

उज्ज्वल ने जेईई मेन 2025 के पहले सेशन की परीक्षा में भी 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया और कुल मिलाकर 33वीं रैंक हासिल की। इस रैंक और पर्सेंटाइल के साथ उन्होंने दूसरे सेशन में शामिल नहीं होने का फैलसा किया। उन्होंने जेईई की तैयारी के लिए कक्षा 10वीं से ही विद्यामंदिर क्लासेस, नई दिल्ली जॉइन कर लिया था।

टीचर्स से मिले नोट्स और मॉड्यूल का लिया रेफरेंस

17 वर्षीय उज्ज्वल ने कहा “जेईई मेन्स और एडवांस्ड की परीक्षा एक साथ हुई। मैंने ज्यादातर अपने टीचर्स से मिले नोट्स और मॉड्यूल का रेफरेंस लिया। जेईई मेंस के लिए मैंने NCERT की किताबों का सहारा लिया, खासकर केमिस्ट्री सेक्शन के लिए। मैंने रोजाना लगभग 10-12 घंटे पढ़ाई की। स्कूल के दिनों में, लौटने के बाद मैं जेईई की तैयारी पर लगभग 5-6 घंटे बिताता था।”

उज्ज्वल ने मीडिया को बताया “मुझे हमेशा साइंस की फील्ड में विशेष रूप से फिजिक्स में रुचि थी, लेकिन मुझे कभी भी बायोलॉजी में रुचि नहीं रही। इसलिए मैं हमेशा इंजीनियरिंग करना चाहता था। मेरा बचपन से ही मैथ और फिजिक्स की ओर झुकाव रहा है।”

उन्होंने आगे कहा “जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें कोशिश करते रहना चाहिए और बीच में हार नहीं माननी चाहिए,”

IISc बेंगलुरु में लेना चाहते हैं एडमिशन

आईआईटी (IIT) चुनने वाले कई छात्रों के विपरीत, उज्ज्वल IISc बेंगलुरु जाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि वह फिजिक्स में रिसर्च करना चाहते हैं। उन्होंने कहा “IISc बेंगलुरु रिसर्च के लिए भारत में सबसे अच्छे संस्थानों में से एक है। उन्हें इस साल जुलाई में दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाले 57वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चुना गया है।

उन्होंने CBSE से संबद्धित बिरला विद्यामंदिर निकेतन से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, जहां उन्होंने कक्षा 10वीं में 97.4 प्रतिशत और कक्षा 12 में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनके पिता प्लेसमेंट सेवा में हैं और अपनी खुद की कंसल्टेंसी चलाते हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ