UGC NET Result 2023: इन वेबसाइट पर जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Result 2023
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Result 2023
UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NET) दिसंबर 2022 परीक्षा का रिजल्ट के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूजीसी चेयरमैन के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यूजीसी नेट रिजल्ट रिलीज डेट की जानकारी दी है।
NTA will announce UGC-NET results by tomorrow. For details, you may please visit https://t.co/M3TNVmUeco
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) April 12, 2023
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET के नतीजे ugcnet.nta.nic.in और ntaresuts.nic.in पर घोषित करेगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। अंतिम अनंतिम उत्तर कुंजी पिछले महीने जारी की गई थी।
दिसंबर 2022 सत्र में, कुल 8,34,537 उम्मीदवार UGC NET की परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए ने 6 अप्रैल को नेट परीक्षाओं की फाइनल आंसर-की अपलोड की थी। प्रोविशनल आंसर-की के आधार पर, एनटीए नेट परिणाम तैयार और घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार जो 21 फरवरी से 2 मार्च तक 83 विषयों के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in और ntaresuts.nic.in से यूजीसी नेट परिणाम लिंक दिसंबर सत्र तक पहुंच सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: