UGC NET Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट परिणाम 2022-23 जारी करेगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
जो परीक्षा में शामिल हुए हैं, केवल उन्हीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अर्हता प्राप्त करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘सहायक प्रोफेसर’ के साथ-साथ ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर’ के लिए पात्र होंगे।
इस सप्ताह जारी हो सकता है यूजीसी नेट का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यानी कि अप्रैल के पहले सप्ताह यानी इसी वीक UGC NET DEC Result 2023 का परिणाम घोषित हो सकता है। हालांकि इस बात का अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि नतीजों को किस कब और किस दिन जारी किया जाएगा।
सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत है और आरक्षित वर्ग (ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एससी / एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए पेपर I और II दोनों के लिए 35 प्रतिशत है।
UGC NET Result 2023: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक लॉगिन पोर्टल खोलेगा।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- आखिरी में रिजल्ट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी लें।
और पढ़िए – UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट आंसर-की जारी, इस तरह से दर्ज कराएं आपत्ति
कैंडिडेट्स को बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि दिसंबर 2022 यूजीसी नेट परीक्षा पूरे देश में 663 केंद्रों पर 32 शिफ्टों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच फेज में आयोजित की गई थी। इस बार लगभग 8,34,537 कैंडिडेट्स ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। परीक्षा को 21 फरवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक आयोजित कराया गया था। परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines