UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के परिणाम (UGC NET) परिणाम 2023 कुछ देर में जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresuts.nic.in पर स्कोर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने अंकों चेक कर सकते हैं।
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर घोषणा की थी कि नतीजे 13 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे। यूजीसी चेयरमैन ने ट्वीट कर कहा था, ‘एनटीए कल (13 अप्रैल) तक यूजीसी-नेट के नतीजे घोषित करेगा। जानकारी के लिए आप ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।’ यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों में 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 8,34,537 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
और पढ़िए – IISER 2023: आईआईएसआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link से करें फॉर्म
UGC NET Result 2023 ऐसे चेक कर सकेंगे
- रिजल्ट घोषित होने के बाद यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद UGC NET December Result के लिंक पर जाएं।
- लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
- इसे क्लिक कर डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट करा लें।
पासिंग मार्क्स
- अनारक्षित श्रेणी – 40 प्रतिशत
- आरक्षित श्रेणी – 35 प्रतिशत
उम्मीदवारों को हर पेपर में अलग-अलग पास होना होगा। पेपर 1 में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 में से 40 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 में से 35 अंक प्राप्त करने होते हैं। पेपर 2 में अनारक्षित उम्मीदवारों को 200 में से 70-75 अंक प्राप्त करने होंगे जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 65 से 70 होंगे। एससी के लिए 60 से 65 और एसटी के लिए 55 से 60 है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines