Niharika Gupta
Read More
UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के परिणाम (UGC NET) परिणाम 2023 कुछ देर में जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresuts.nic.in पर स्कोर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने अंकों चेक कर सकते हैं।
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर घोषणा की थी कि नतीजे 13 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे। यूजीसी चेयरमैन ने ट्वीट कर कहा था, ‘एनटीए कल (13 अप्रैल) तक यूजीसी-नेट के नतीजे घोषित करेगा। जानकारी के लिए आप ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।’ यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों में 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 8,34,537 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
और पढ़िए – IISER 2023: आईआईएसआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link से करें फॉर्म
उम्मीदवारों को हर पेपर में अलग-अलग पास होना होगा। पेपर 1 में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 में से 40 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 में से 35 अंक प्राप्त करने होते हैं। पेपर 2 में अनारक्षित उम्मीदवारों को 200 में से 70-75 अंक प्राप्त करने होंगे जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 65 से 70 होंगे। एससी के लिए 60 से 65 और एसटी के लिए 55 से 60 है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।