हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर के परिणाम आज किसी समय हो सकता है जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
UGC NET Result 2023

UGC NET Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के दिसंबर 2022 का परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET 2023 के नतीजे ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर घोषित करेगी। उम्मीदवार इसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके देख सकते हैं। परीक्षा की फाइनल की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी।

UGC NET दिसंबर परीक्षा देश भर के 663 केंद्रों पर 32 पालियों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच चरणों में आयोजित की गई थी। 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए की तरफ से रिजल्ट 4 अप्रैल को किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर दिया जाएगा।

और पढ़िए – UGC NET Result 2023: जानें कब तक जारी हो सकता है यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन के परिणाम? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

UGC NET Result 2023: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

UGC NET परीक्षा देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पद के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन करती है। इस परीक्षा के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन कर लिया है या फिर पोस्टग्रेजुएशन की फाइनल वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola