UGC NET Result 2023: इस दिन जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, UGC अध्यक्ष ने दी जानकारी

UGC NET Result

UGC NET Result 2023

विज्ञापन

UGC NET result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET)) परिणाम 2023 की घोषणा 26 तक की जाएगी। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने रिजल्ट डेट को लेकर जानकारी दी है।

एक बार घोषणा होने के बाद, छात्र ugcnet.nta.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। स्कोरकार्ड ntaresults.nic.in पर भी साझा किए जा सकते हैं। इसे जांचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा

विज्ञापन

कुमार ने एक ट्वीट में कहा, “यूजीसी-नेट एनटीए का लक्ष्य 26 या 27 जुलाई तक परिणाम घोषित करना है। अगर कोई बदलाव होगा तो अपडेट करूंगा। ”

UGC NET Result 2023: ऐसे करें चेक

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in खोलें
  • मेन पेज पर, एनटीए के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
  • यूजीसी नेट 2023 परिणाम चेक कर सकेंगे।
  • स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2023 स्क्रीन पर जारी होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

यूजीसी नेट जून 2023 की प्रोविशनल आंसर-की 6 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 8 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। फाइनल आंसर-की परिणामों के साथ या उसके बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन

बता दें एनटीए ने 6,39,069 उम्मीदवारों के लिए देश भर के 181 शहरों में 18 पालियों में 9 दिनों तक 2 चरणों में 83 विषयों में यूजीसी-नेट जून 2023 का आयोजन किया। चरण 1 की परीक्षाएं 13 जून से 17 जून तक आयोजित की गई, जबकि चरण 2 की परीक्षाएं 19 जून से 22 जून 2023 तक आयोजित की गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ