UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की (UGC NET Final Answer Key) जारी करने के बाद अब किसी भी पल नेट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। परिणाम एनटीए के परिणाम पोर्टल ntaresults.nic.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।
गौरतलब है कि NTA ने 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर, 2022 को UGC NET 2022 परीक्षा के चरण 4 का आयोजन किया। यह आखिरी चरण था, इसकी आंसर की व आब्जेक्शन करने का मौका दोनो खत्म हो चुका है, अब मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है और कभी भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 को जारी किया जा सकता है।
UGC NET results 2022: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या रिजल्ट पोर्टल ntaresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पूछे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- यहां सबमिट करें और अपने स्कोर देखें।
- भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम पृष्ठ का एक प्रिंटआउट लें।
जानकारी के मुताबिक, 2021 में, यूजीसी नेट के लिए कुल 12,66,509 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 6,71,288 उपस्थित हुए और 43,730 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। पिछले साल भी महामारी के कारण दो मर्ज किए गए साइकल के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित हुई थी।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines