हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UGC NET Result 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट का परिणाम जारी, यहां से कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
UGC NET Result 2022

UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए, NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए सीएसआईआर की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते है।

बता दें कि NTA ने पहले UGC NET के लिए एक प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। जिस पर आपत्तियां उठाने की विंडो 26 अक्टूबर तक खुली थी। देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए हर साल यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

CSIR UGC NET Result 2022: इन स्टेप्स से करें चेक

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  4. सबमिट करने के बाद आपके सीएसआईआर नेट का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. अंत में अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

बता दें कि इस बार सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम (CSIR NET Exam 2022) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में 16-18 सितंबर 2022 के बीच 166 शहरों के 306 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार परीक्षा में कुल 1,62,084 उम्मीदवार शामिल हुए जबकि 2,21,746 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें