Nirmal Pareek
Read More
UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए, NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए सीएसआईआर की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते है।
बता दें कि NTA ने पहले UGC NET के लिए एक प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। जिस पर आपत्तियां उठाने की विंडो 26 अक्टूबर तक खुली थी। देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए हर साल यह परीक्षा आयोजित की जाती है।
बता दें कि इस बार सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम (CSIR NET Exam 2022) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में 16-18 सितंबर 2022 के बीच 166 शहरों के 306 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार परीक्षा में कुल 1,62,084 उम्मीदवार शामिल हुए जबकि 2,21,746 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।