UGC NET June 2023: यूजीसी नेट फेज1 के लिए एग्जाम डेट्स जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

UGC NET June 2023 Exam

UGC NET June 2023 Exam

UGC NET June 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने फेज1 के लिए यूजीसी नेट जून 2023 एग्जाम डेट्स जारी की हैं। उम्मीदवार जो यूजीसी नेट जून 2023 फेज – I परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।

यूजीसी नेट फेज-1 के तहत जिन विषयों की परीक्षा होगी, उन्हीं का शिफ्ट वाइज शेड्यल घोषित किया गया है। यह परीक्षा 13, 14, 15, 16, 17 जून को होगी। एयूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 83 विषयों में आयोजित करेगा। देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह UGC NET जून 2023 फेज – I के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन नहीं है। परीक्षा केंद्र की एडवांस सिटी इंटिमेशन के बारे में अधिसूचना एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in पर जारी की जाएगी।

एग्जाम डेट्स

  • 13 जून – कॉमर्स, फिजिकल एजुकेशन
  • 13 जून – कॉमर्स , लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस
  • 14 जून- अंग्रेजी, होम साइंस
  • 14 जून- अंग्रेजी, संस्कृत
  • 15 जून- राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान
  • 15 जून- पर्यावरण विज्ञान, राजनीति विज्ञान
  • 16 जून- इतिहास, मैनेजमेंट (बिजनेस एडमिन। मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशन, एंड पर्सनल मैनेजमेंट, पर्सनल मैनेजमेंट , फाइनेंशियल मैनेजमेंट, कोपरेटिव मैनेजमेंट)
  • 16 जून- इतिहास, लॉ
  • 17 जून- कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, हिंदी
  • 17 जून- हिंदी सोशियोलॉजी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ