UGC NET December 2025: 31 दिसंबर से होगी परीक्षा, यहां देखें सब्‍जेक्‍ट वाइज तारीखें

UGC NET December 2025 Exam: यूजीसी ने सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा की तारीखें वेबसाइट पर जारी कर दी हैं. UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक.

UGC NET December 2025 exam

UGC NET December 2025 exam की तारीख जारी

विज्ञापन

UGC NET की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 सेशन के लिए सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, अब उनके लिए तारीखें कन्फर्म हो गई हैं. परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक चलेगी.

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा कब होगी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025, 2 जनवरी, 3 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी और 7 जनवरी 2026 को होगी. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.

Advertisment

UGC NET दिसंबर सेशन में 80 से ज्‍यादा विषयों के लिए एग्जाम होंगे. हर विषय के लिए अलग-अलग तारीखें और शिफ्ट तय की गई हैं. कुछ विषयों के एग्जाम एक ही दिन होंगे, जबकि बाकी विषयों के एग्जाम अलग-अलग तारीखों पर होंगे. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय के लिए सही तारीख और शिफ्ट ऑफिशियल शेड्यूल से चेक करें.

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कब जारी होगी?
UGC NET दिसंबर 2025 के सभी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एग्जाम की तारीख से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी. उम्मीद है कि यह स्लिप 21 या 22 दिसंबर 2025 के आसपास ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी. सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा, ताकि वे समय पर अपने ट्रैवल और रहने का इंतजाम कर सकें.

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
UGC NET परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ