नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल UGC NET वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
जारी हुई प्रोविजनल आंसर की
NTA ने 31 जनवरी 2025 को UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। इसके बाद, कैंडिडेट्स को 3 फरवरी 2025 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर दिया गया था। हर ऑब्जेक्शन को रेज करने के लिए 200 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, जो रिफंडेबल नहीं होता है। कैंडिडेट द्वारा दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद NTA UGC NET का रिजल्ट अनाउंस करेगा।
कैसे करें रिजल्ट
कैंडिडेट अपने UGC NET 2024 के रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइडलाइन को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में UGC NET Result लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको नए पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें।
- आखिर में Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका UGC NET रिजल्ट आपको दिखाई देगा।
परीक्षा क्या है UGC NET?
जानकारी के लिए बता दें कि UGC NET (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अप्लाई करने वाले लोगों के लिए आयोजित की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस परीक्षा का आयोजन यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर से करती है। पहले यह परीक्षा पेपर के जरिए होती थी, लेकिन दिसंबर 2018 से यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2025: कैसा रहा 10वीं का English पेपर, जानें छात्रों की प्रतिक्रियाएं
संबंधित खबरें
इस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines