UGC NET December 2024 Schedule: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) द्वारा आयोजित NET 2024 की दिसंबर परीक्षा कल यानी 3 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी तक ली जाएंगी। बता दें कि NET की परीक्षा 85 सब्जेक्ट के लिए कंडक्ट की जा रही है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
इन तारीखों पर होगी परीक्षा
बता दें कि ये परीक्षाएं 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी, 2025 को ली जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट NTA वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट को कार्ड पर दिए गए डिटेल के हिसाब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आपको एडमिट कार्ड पर आपकी परीक्षा की तारीख, सेंटर की डिटेल आदि आसानी से मिल जाएगी। अगर आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो आप सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या एजेंसी को ईमेल कर सकते हैं।
ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
कैंडिडेट को अपने एग्जाम सेंटर पर NTA वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जानी होगी। इसके अलावा आपको अपने साथ एप्लिकेशन में अपलोड की गई तस्वीर से मेल खाती हुई एक पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी।
इसके अलावा आपके पास एक वैलिड फोटो आईडी भी होनी चाहिए। ऐसे में आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि आईडी प्रूफ पर नाम एडमिट कार्ड पर लिखे नाम से मेल खाना चाहिए। दिव्यांग कैंडिडेट को अपने साथ अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र भी लाना होगा।
UGC NET December 2024
चेकिंग और रजिस्ट्रेशन फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए सभी कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे पहले पहुंचना का सुझाव दिया जाता है। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन डेस्क बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – स्टेज 4 कैंसर को हरा मधुरिमा कैसे बनीं NEET टॉपर? प्रेरणादायक है ये सक्सेस स्टोरी
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines